फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cleaning of garbage hot spots started in the city

Mandi News: शहर में कूड़े के हाॅट स्पॉट की सफाई शुरू

Thu, 13 Feb 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Cleaning of garbage hot spots started in the city
मंडी। नगर निगम के वार्डों में महाशिवरात्रि पर्व से पहले कूड़े-कचरे के हॉट स्पॉट की तलाश करने का कार्य शुरू हो गया है। वीरवार को नगर निगम के महापौर ने टीम के साथ पुरानी मंडी वार्ड में त्रिलोकी नाथ मंदिर के आस पास कूड़े के हॉट स्पॉट को चिह्नित कर स्वच्छता साथियों से साफ करवाया।
विज्ञापन

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के निकट पुल के नीचे भी बिखरी पड़ी गंदगी को उठा कर इसे डंपिंग साइट में पहुंचाया। महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने बताया कि शहर के सभी वार्डों में कूड़े-कचरे के हॉट स्पॉट की पूरी तरह सफाई करने के लिए अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

जिन लोगों के घरों के आस पास कूड़ा-कचरा बिखरा हुआ पाया जा रहा है उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है। शहरवासियों से शहर को स्वच्छ बनाने का उन्होंने आह्वान किया है। सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया भी इस दौरान महापौर के साथ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed