{"_id":"68e6b0e89e1d538610090564","slug":"class-10-toppers-to-be-made-dc-for-a-day-devgan-mandi-news-c-90-1-ssml1045-172438-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं के टॉपरों को एक-एक दिन के लिए बनाया जाएगा डीसी : देवगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं के टॉपरों को एक-एक दिन के लिए बनाया जाएगा डीसी : देवगन
Thu, 09 Oct 2025 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
मंडी के छोटा पड्डल मैदान में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित देई उत्सव में सांस्कृतिक कार्य
मंडी। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग मंडी ने छोटा पड्डल मैदान में आयोजित ‘देई उत्सव’ आयोजित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत वर्षा के बीच हुई लेकिन बच्चों और बालिकाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। थोड़ी देर बाद मौसम ने भी साथ दिया और उत्सव पूरे उल्लास के साथ आयोजित हो पाया।
इस अवसर पर उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष 10वीं कक्षा में एचपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के टॉपर विद्यार्थियों को एक-एक दिन के लिए डीसी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर दसवीं कक्षा की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं अन्नवी सिंह, अवनी पराशर, दिवांशी शर्मा, दिवांशी महाजन, अंशिका ठाकुर और साक्षी भारद्वाज को उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया गया। न्यायिक सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली मीना ठाकुर और उर्वशी, विंटर गेम्स इटली 2025 में स्वर्ण पदक विजेता निर्मला, विश्व कप कबड्डी 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक जीतने वाली शिल्पा को भी सम्मानित किया गया।
उत्सव में नगर निगम मंडी और ग्रामीण विकास विभाग से संबद्ध स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थानीय व्यंजनों के फूड स्टॉल लगाए गए, जहां बच्चों को कूपन प्रणाली के माध्यम से निशुल्क व्यंजन परोसे गए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह व अन्य मौजूद रहे।