फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Civil hospital status in Rewalsar, facilities less than CHC

Mandi News: दर्जा नागरिक अस्पताल का, सुविधाएं सीएचसी स्तर की

Sat, 30 Dec 2023 05:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 30 Dec 2023 05:23 AM IST
विज्ञापन
Civil hospital status in Rewalsar, facilities less than CHC
रिवालसर (मंडी)। तीन विधानसभा क्षेत्रों के लोगों के लिए चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने वाला नागरिक अस्पताल रिवालसर स्वयं मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। इसके साथ ही लैब और अल्ट्रासाउंड सहित अन्य सुविधाएं भी नहीं हैं।
विज्ञापन




सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से स्तरोन्नत कर बनाए नागरिक अस्पताल के नए भवन का निर्माण पूरा हो गया है, मगर बिजली कार्य पर पेच फंसा हुआ है। एक तरफ एचटी लाइन के पोल को हटाया नहीं गया है। इस कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विद्युत बोर्ड को लगभग 17 लाख की राशि जमा करवा दी है। इसके बाद भी एक तरफ का बिजली कार्य अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन




इस कारण अस्पताल के नए भवन में कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। मरीजों को मजबूरी में मेडिकल कॉलेज नेरचौक, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी या फिर सरकाघाट और सुंदरनगर जाना पड़ रहा है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में सामुदायिक केंद्र रिवालसर को स्तरोन्नत कर 50 बिस्तर का नागरिक अस्पताल का दर्जा दिया था। मगर सुविधा के नाम पर यहां कुछ भी बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




अस्पताल में अभी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ही सुविधाएं मिल रही हैं। यहां रोजाना लगभग 200 से 300 मरीजों की ओपीडी रहती है। सुविधाओं की कमी के चलते मरीजों को निजी अस्पतालों, नेरचौक और मंडी का रुख करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी विक्रम ठाकुर, ढमेश्वर ठाकुर, प्रियंता शर्मा, यशपाल, तेज लाल आदि का कहना है कि अस्पताल भवन तैयार हो चुका है, लेकिन इसका लोकार्पण तक नहीं कर पा रही है, जिससे सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।




विधायक इंद्र सिंह गांधी ने बताया कि पूर्व सरकार में नागरिक अस्पताल रिवालसर की सभी व्यवस्था कर ली थी। मगर सत्ता परिवर्तन के बाद एक वर्ष बाद भी कांग्रेस सरकार इसका लोकार्पण नहीं कर पाई, जिससे लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। उधर, विद्युत बोर्ड मंडी के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने कहा कि अस्पताल के भवन निर्माण कार्य के लिए एचटी लाइन बदलने के लिए स्वास्थ्य विभाग से धन उपलब्ध हो चुका है। शीघ्र ही इस कार्य को पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed