फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   civic amenities

एनपीएस कर्मियों ने सुंदरनगर में की नारेबाजी

Thu, 12 Nov 2020 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
सुंदरनगर में एसडीएम कार्यालय के बाहर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते एनपीएस कर्मचारी। संवाद - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। न्यू पेंशन स्कीम इंप्लाइज एसोसिएशन सुंदरनगर इकाई ने एसडीएम कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। इस मौके पर केंद्र और प्रदेश सरकार को दो टूक शब्दों में चेताया कि अगर पुरानी पेंशन बहाल नहीं की तो मजबूरन सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन

सुंदरनगर इकाई के प्रधान सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि यह एनपीएस नहीं बल्कि नो पेंशन स्कीम है। सरकार इसके तहत हर साल एनएसडीएल कंपनी को 400 करोड़ रुपये देती है जबकि ओल्ड पेंशन स्कीम के कर्मचारी उल्टा जीपीएफ के खाते में अधिक से अधिक पैसा जमा करवाते हैं जो कि सरकार के खजाने में ही जमा होता है। इस अवसर पर सुंदरनगर में सभी विभागों के एनपीएस इंप्लाइज ने अपने कार्यालय के बाहर गेट मीटिंग की और पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई। कहा कि 24 नवंबर को पेन डाउन स्ट्राइक में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया जाएगा। महिला विंग सुंदरनगर की अध्यक्ष पूजा सेन ने भी प्रदेश सरकार पर तीखे हमले बोले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed