फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   CITU's protest over the demands of Anganwadi workers and laborers continues.

Mandi News: आंगनबाड़ी और मजदूरों की मांगों को लेकर सीटू का प्रदर्शन जारी

Fri, 12 Jun 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
CITU's protest over the demands of Anganwadi workers and laborers continues.
मनरेगा खत्म करके बनाई नई योजना लागू करने के बारे में केंद्र से नहीं आए दिशा-निर्देश : भूपेंद्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सरकाघाट (मंडी)। सीटू से संबद्ध मजदूर यूनियनें अपनी लंबित मांगों को लेकर फिर आंदोलन की राह पर हैं। हाल ही में आंगनबाड़ी यूनियन के आह्वान पर हुई हड़ताल और शिमला सचिवालय के बाहर प्रदर्शन के बाद अब आंदोलन को और तेज करने की रणनीति बनाई जा रही है।
सीटू के राज्य उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने सरकाघाट में वीरवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि सरकार ने एक ओर मनरेगा कानून को व्यावहारिक रूप से निष्प्रभावी कर दिया है, दूसरी ओर इसकी जगह लाई गई नई योजना को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट गाइडलाइन या दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। इसका सीधा असर ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ा है।
विज्ञापन

पिछले तीन महीनों से पंचायतों में जरूरतमंदों को कोई काम नहीं मिल रहा है। इस संकट के खिलाफ सीटू जुलाई माह से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगी। 21 जून को बिलासपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की राज्य कमेटी की बैठक होगी, जिसमें विभागीय मंत्री के साथ हुए समझौते के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा 22 जून को शिमला में एक महारैली का आयोजन किया जाएगा। 15 और 22 जून को मंडी और शिमला में एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन अपनी मांगों को लेकर रणनीति तय करने के लिए बैठक करेगी। 29 जून को सरकाघाट में आउटसोर्स सफाई एवं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट मजदूरों का अधिवेशन होगा। साथ ही सीटू 25, 26 और 27 जून को कुल्लू में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed