फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chitta smuggling busted, two arrested along with 288 grams consignment

Mandi News: चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़, 288 ग्राम खेप सहित दो गिरफ्तार

Mon, 29 Jan 2024 12:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 29 Jan 2024 12:49 PM IST
सार

मंडी शहर के खलियार में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने रात करीब 10:00 बजे कार सवार दो चिट्टा तस्करों को 288 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Chitta smuggling busted, two arrested along with 288 grams consignment
आरोपी गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में पुलिस ने चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। शनिवार रात मंडी शहर के खलियार में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने रात करीब 10:00 बजे कार सवार दो चिट्टा तस्करों को 288 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में शामिल कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। आरोपी काफी समय से मंडी, पधर और जोगिंद्रनगर इलाके में चिट्टा तस्करी में सक्रिय थे और मंडी पुलिस इनकी तलाश में थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार रात को हेड कांस्टेबल भानु प्रताप की अगुवाई में मंडी थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर खलियार इलाके में नाका लगाया। उस दौरान रात करीब 10:00 बजे जोगिंद्रनगर की तरफ से एक कार आई। इसमें दो व्यक्ति बैठे थे। चेकिंग के दौरान कार में से 288 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान चिरंजी लाल 29 निवासी गांव गैल डाकघर उरला तहसील पधर जिला मंडी और राजमल 49 निवासी गांव सरवाला डाकघर गवाली तहसील पधर जिला मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पकड़ी गई खेप की कीमत करीब 18 से 20 लाख रुपये आंकी गई है। मंडी पुलिस की ओर से इस वर्ष की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21 और 29 के तहत केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि चिरंजी लाल चिट्टा तस्करी में सक्रिय था और दूसरी एजेंसियां भी इसके पीछे थी, लेकिन मंडी पुलिस ने इसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
सूत्रों के अनुसार चिरंजी निकला चिट्टा की डिलीवरी के लिए ही हुआ था। यह खेप मंडी और आसपास किसी पैडलर को दी जानी थी और आगे पहुंचाई जानी थी। पुलिस पूछताछ में चिरंजी ने बताया कि खुद उसे माल मोबाइल पर बातचीत के आधार पंजाब और दिल्ली से मिलता था। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी सागर चंद्र ने बताया कि मामले में गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed