{"_id":"61c600db498d1231ef3ba3d9","slug":"chitta-recovered-from-two-youths-in-dhanotu-mandi-news-sml3945593114","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनोटू में दो युवकों से बरामद किया चिट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनोटू में दो युवकों से बरामद किया चिट्टा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस की एसआईयू टीम ने नाके के दौरान सुंदरनगर के धनोटू में कार सवार दो युवकों से 10.02 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसआईयू टीम ने शुक्रवार तड़के मुख्य आरक्षी टेकचंद के नेतृत्व में धनोटू हाईवे पर नाका लगाया था।
पुलिस ने एक कार (एचपी 49/1287) को जांच के लिए रोका। कार सवार सतीश कुमार (32) निवासी कनैड तहसील सुंदरनगर और धीरज कुमार (25) निवासी भरडवान डाकघर कनैड घबरा गए।
कार की तलाशी लेने पर पुलिस को 10.02 ग्राम चिट्टा मिला। इस पर दोनों को हिरासत में ले लिया। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि चिट्टा के साथ दो युवक हिरासत में लिए हैं। जांच की जा रही है। संवाद