फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   chitta recovered from four youths in Salapad, sundernagar

सलापड़ में चार युवकों से 20.95 ग्राम चिट्टा बरामद

Sat, 07 Aug 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
chitta recovered from four youths in Salapad, sundernagar
सुंदरनगर (मंडी)। सलापड़ पुलिस चौकी के दल ने कार सवार चार युवकों से 20.95 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार सुबह सलापड़ पुलिस चौकी के दल ने प्रभारी एएसआई देवराज के नेतृत्व में हाईवे पर नाका लगा रखा था।
विज्ञापन

बिलासपुर की ओर से आ रही कार (एचपी-65ए/0661) को जांच के लिए रोका। कार सवार चार युवकों की तलाशी पर पुलिस ने उनके कब्जे से 20.95 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इस पर पुलिस दल ने कार सवार चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

आरोपियों की शिनाख्त सूरज कुमार, इंद्र प्रकाश, राजकुमार और लेखराज निवासी कुम्मी तहसील बल्ह के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने दिल्ली से चिट्टे की सप्लाई लाई है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed