फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chilling plant will be installed in the society which will fulfil the milk target: Chandrashekhar

जो सोसायटी दूध का लक्ष्य पूरा करेगी, वहां लगेगा चिलिंग प्लांट : चंद्रशेखर

Sun, 12 Oct 2025 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Chilling plant will be installed in the society which will fulfil the milk target: Chandrashekhar
मंडी। हिम गंगा परियोजना के तहत जिला सहकारी संघ मंडी और विकास खंड धर्मपुर की दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के सौजन्य से लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह बनेहरडी में सहकारिता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि जिला मंडी के सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं और उपनिदेशक पशुपालन मंडी सहित अन्य अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विधायक चंद्रशेखर ने जाजर सोसायटी की सराहना की। कह कि उनका दूध अब सीधे मंडी स्थित चक्कर मिल्क प्लांट को भेजा जा रहा है। 2015 से पहले धर्मपुर मुख्यालय मात्र पशु डिस्पेंसरी ही था, जिसे पूर्व कांग्रेस सरकार ने अपग्रेड कर सब वेटनरी ऑफिस का दर्जा दिया था । इस समय मंडी के चक्कर केंद्र में 70 हजार लीटर दूध पहुंच रहा है, जिसमें से मात्र 250 लीटर दूध धर्मपुर से जाता है। इसे भविष्य में 20 गुणा बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में चिलिंग प्लांट गीयून में लगाया गया था जो आज तक बंद है। उन्होंने घोषणा की कि जो भी सोसायटी 150 लीटर प्रतिदिन का लक्ष्य पूरा करेगी, उसके संबंधित गांव में चिलिंग प्लांट स्थापित कर दिया जाएगा और दूध परिवहन के लिए 3 रुपये प्रति लीटर प्रति किलोमीटर की दर से सहायता राशि दी जा रही है। योलग-पडगोह सड़क में नाबार्ड के तहत 5.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य चल रहा है। बनेरहडी स्कूल के भवन के लिए 17 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही आज 15 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान का भी शिलान्यास किया गया। केंद्र सरकार की नकारात्मक सोच के बावजूद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में हिमाचल में पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया गया है, जिससे धर्मपुर के लगभग 7 हजार परिवारों को लाभ मिला है। अंत में सम्मेलन में भाग लेने वाली 14 सोसायटियों की महिलाओं को दुग्ध उत्पादन में सहायक 250 मवेशी किट भी वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed