फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Children's science fair starts in girls' school

Mandi News: कन्या स्कूल में बाल विज्ञान मेला शुरू

Sat, 09 Nov 2024 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Children's science fair starts in girls' school
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या मंडी में जिला स्तरीय बाल विज्ञान मेले का अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने शुभारंभ किया। उन्होंने विज्ञानियों की ओर से प्रस्तुत विज्ञान माॅडल का अवलोकन किया। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अशोक वालिया ने बताया कि विज्ञान मेले में 358 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें विज्ञान प्रश्नोत्तरी, मैथमेटिक्स ओलंपियाड, इनोवेटिव साइंस माडल, साइंस स्किट, निबंध एवं नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। साइंस क्विज के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में सुंदरनगर, जोगिंद्रनगर, थुनाग, मंडी सदर, गोहर, सरकाघाट उपमंडल के प्रतिभागी फाइनल में पहुंच गए है।
विज्ञापन

साइंस क्विज के सीनियर वर्ग में सुंदरनगर, जोगिंद्रनगर, धर्मपुर, मंडी सदर, गोहर, सरकाघाट उपमंडल के प्रतिभागी एवं साइंस क्विज के जूनियर वर्ग में करसोग, सरकाघाट, पधर, सुंदरनगर, धर्मपुर, जोगिंद्रनगर उपमंडल के प्रतिभागी फाइनल में स्थान बनाने में सफल रहे है। शनिवार को जिला स्तरीय बाल विज्ञान मेले का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed