फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Children suffering from pneumonia, no symptoms of virus spread in China

Mandi News: निमोनिया की चपेट में आ रहे नौनिहाल, चीन में फैले वायरस के लक्षण नहीं

Thu, 14 Dec 2023 10:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Children suffering from pneumonia, no symptoms of virus spread in China
मंडी जोनल अस्पताल में  ​शिशु ओपीडी के बाहर  उमडी़ भीड़  संवाद
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी में बीते एक माह में निमोनिया और उच्च ज्वर से पीड़ित बच्चों का आंकड़ा दोगुना हो गया है। शिशु रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में उच्च ज्वर और निमोनिया से पीड़ित बच्चों की संख्या अधिक है। हालांकि राहत भरा है कि यह निमोनिया सामान्य है। हालांकि इन बच्चों में चीन में फैले एवियन एन्फ्लूएंजा को लेकर कोई लक्षण नहीं है। ऐसे में निमोनिया और उच्च ज्वर से ग्रसित बच्चों को नियमित उपचार दिया जा रहा है। जरूरत महसूस होने पर इन्हें उपचार के लिए दाखिल भी किया जा रहा है।दो सप्ताह पूर्व जोनल अस्पताल में रोजाना निमोनिया से पीड़ित 60 से 70 मामले पहुंच रहे थे, लेकिन अचानक इनमें बढ़ोतरी होने से अब रोजाना करीब 150 बच्चों में निमोनिया के लक्षण पाए जा रहे हैं। अधिकांश बच्चों में उच्च ज्वर, सर्दी-खांसी और जुकाम के लक्षण ज्यादा पाए जा रहे हैं। बच्चों में 106 से 107 डिग्री तक बुखार पाया गया है। यह सामान्य निमोनिया के ही लक्षण हैं, लेकिन इसमें चीन में फैले वायरस जैसा कुछ नहीं है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग निमोनिया को लेकर लगातार नजर रखे हुए है। शिशु रोग ओपीडी के बाहर हर रोज नौनिहालों की जांच करवाने के लिए अभिभावक पहुंचे। यहां विशेषज्ञ ने खास ध्यान रखने के साथ दवाइयां लेने की सलाह दी।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. यामिनी शर्मा ने बताया कि अधिकांश बच्चों में उच्च ताप ज्वर के लक्षण पाए जा रहे हैं, जिन्हें दाखिल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखें। वायरल होने पर हाथों को बार-बार साफ करें। आंख, नाक और मुंह को बार-बार न छुएं। गर्म पानी या गर्म खाद्य पदार्थों का सेवन करें। उधर, सीएमओ मंडी डॉ. नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि चीन में फैले एवियन एन्फ्लूएंजा को लेकर विभाग सतर्क है। हर तरह से विभाग की तैयारी है। ओपीडी में आ रहे बच्चों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed