फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Children seated in private school buses in excess of seats, challan issued

Mandi News: निजी स्कूल बसों में सीटों से ज्यादा बैठाए बच्चे, काटे चालान

Tue, 05 Nov 2024 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Children seated in private school buses in excess of seats, challan issued
पधर में स्कूल बस के दस्तावेजों की जांच करते एसडीएम सुरजीत सिंह व आरटीओ।
पधर (मंडी)। जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद जिले में कई स्कूल बस चालक और संचालक नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। मंगलवार को पधर में उपमंडलाधिकारी सुरजीत सिंह और आरटीओ मंडी अनीता कटोच ने निजी स्कूलों की बसों की फिटनेस के दस्तावेज जांचे। अधिकतर बसों में अनियमितताएं पाई गईं। निजी स्कूल की बसों में चालक बिना यूनिफार्म, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के भी पाए गए। कई बसों में सीटों से ज्यादा बच्चों को बैठाया गया था। इस पर उपमंडलाधिकारी और आरटीओ ने कुछ बस चालकों के चालान भी किए।
विज्ञापन

सख्त निर्देश दिए कि अगर 15 दिन के अंदर अनियमितताओं को सुधारा नहीं गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कई बसों में जीपीएस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र सही पाए गए। उन्होंने स्कूल संचालकों को भी निर्देश दिए कि स्कूल वाहन में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। अगर किसी बस में कोई कमी पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरटीओ मंडी अनीता कटोच ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट और प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार स्कूल बसों पर प्रशासनिक स्तर पर लगाम कसी गई है।
विज्ञापन

....


स्कूल बसों में यह सब जरूरी
एसडीएम सुरजीत सिंह ने बताया कि गाइडलाइन के अनुसार स्कूल बसों में जीपीएस सिस्टम, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स होना जरूरी है। इसके साथ बस में वैद्य लाइसेंस धारक चालक और परिचालक होना चाहिए। बस में जो बच्चे आते-जाते हैं, उनका रिकॉर्ड होना चाहिए। बसों में सीटों की क्षमता के अनुसार ही बच्चे बैठाए जाने चाहिए। स्कूली बच्चों को घर से स्कूल लाने और स्कूल से घर छोड़ने तक के लिए बसों में एक सहायक जरूरी है। स्कूल बसों की फिटनेस और सर्विस समय पर होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed