फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Children made models on the subjects of Physics, Chemistry and Biology.

Mandi News: बच्चों ने फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों पर बनाए मॉडल

Wed, 10 Jan 2024 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Children made models on the subjects of Physics, Chemistry and Biology.
राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिंदर नगर में  वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह  में
करसोग (मंडी )। पांगणा स्कूल में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय में मॉडल और चार्ट की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में बच्चों ने विज्ञान से जुड़ी कई अन्य गतिविधियों को भी दर्शाया। विद्यार्थियों ने कृषि की नई विधियों, स्पेस साइंस, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से जुड़े विभिन्न विषयों पर मॉडल तैयार किए थे। अध्यापकों ने विद्यार्थियों के मॉडलों का अवलोकन कर सभी बच्चों के मॉडलों और चार्ट की खूब प्रशंसा की। प्रधानाचार्य संजय कुमार, उप-प्रधानाचार्य मस्तराम, भौतिक विज्ञान प्रवक्ता हेमराज, गणित प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार, टीजीटी नॉन मेडिकल राकेश गुप्ता, रीता कुमारी, विज्ञान अध्यापकों सहित अन्य अध्यापकों ने बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत करवाया गया था। इसमें बच्चों ने रुचि के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। विज्ञान मॉडल की सहायता से बच्चे विषय को आसानी से समझते हैं और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण भी पैदा होता है। इन छोटी-छोटी चीजों से बच्चों की जिज्ञासा बढ़ती है और वे स्वयं सोचने, प्रश्न करने और नए दृष्टिकोण को विकसित करने के लिए मार्गदर्शित होते हैं और उन्हें आविष्कारों की ओर की बढ़ने की दिशा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed