{"_id":"6744d96e61de55546b070fb6","slug":"children-affected-by-fever-in-jogindernagar-mandi-news-c-90-1-ssml1025-141172-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर में बुखार की चपेट में आए बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर में बुखार की चपेट में आए बच्चे
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर अस्पताल की बाल रोग ओपीडी के बाहर बच्चों को लेकर पहुंचे अभिभावक। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में बच्चे वायरल बुखार की चपेट में आने लगे हैं। अस्पताल की ओपीडी में वायरल बुखार के पीड़ित बच्चे पहुंच रहे हैं। साथ ही लडभड़ोल, सामुदायिक अस्पताल चौंतड़ा में भी हर रोज वायरल बुखार से पीड़ित बच्चे उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इससे पहले 25 से 45 साल की आयु के लोग वायरल फीवर की चपेट में आए थे।
सोमवार को उपमंडलीय अस्पताल की शिशु रोग ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचे अधिकांश मरीजाें में वायरल बुखार के लक्षण पाए गए। अस्पताल की सामान्य ओपीडी में गले की खराश और सांस के मरीजों की संख्या अधिक रही। विशेषज्ञ चिकित्सक डाॅ. विजेंद्र ने बताया कि वायरल फीवर से ग्रस्त मरीजों में किसी भी प्रकार की गंभीर बीमारी के लक्षण नहीं पाए गए हैं।
उपचार के साथ सावधानी बरतने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। बारिश न होने के चलते भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि पांच साल से कम आयु के जिन बच्चों में तेज बुखार, सर्दी और जुकाम के लक्षण हैं, उनके अभिभावक बिना चिकित्सक की सलाह किसी भी प्रकार की दवा का सेवन न करवाएं। बुखार आने पर नजदीकी अस्पताल में स्वास्थ्य जांच करवाएं और आवश्यक टेस्ट करवाएं। संवाद