फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Child scientists showed their talent by presenting models

Mandi News: बाल वैज्ञानियों ने मॉडल पेश कर दिखाई प्रतिभा

Tue, 10 Jun 2025 07:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Child scientists showed their talent by presenting models
बाल स्कूल मंडी में आयोजित क्लस्टर स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में विद्या​र्थियों के मॉ
बाल स्कूल मंडी में जिलास्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का किया आयोजन
विज्ञापन


डीसी ने किया प्रदर्शनी का निरीक्षण, बाल वैज्ञानियों के प्रयास सराहे
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल मंडी में मंंगलवार को आयोजित जिलास्तरीय विज्ञान माॅडल प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानियों ने एक से बढ़कर एक नवाचार से संबंधित मॉडल पेश किए। जिला कुल्लू से सौरव कौशल और देवीपुन, विभोर राणा, मंडी जिले से अंतरिक्ष, मानस्वी गौर और बिलासपुर से दर्श वर्मा, अंतरिक्ष, अक्षिता चौधरी के विज्ञान मॉडल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन सोलन जिला में किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त अपूर्व देवगन उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि आज का युग विज्ञान का है। वैज्ञानिक सोच, अभिरुचि, जागरुकता एवं नवाचारों को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इससे छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण का भी विकास होता है।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने स्वचालित प्रणालियों, जल संरक्षण, भूकंप, वर्षा जल संचयन, आधुनिक यातायात प्रणाली, सड़क सुरक्षा, आधुनिक सिंचाई पद्धति एवं जीवन को सरल तथा सुगम बनाने में उपयोगी तकनीकों पर अनेक मॉडल का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की ओर से बनाए गए विभिन्न आकर्षक एवं महत्वपूर्ण माॅडल की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया। अस्सी से अधिक बाल वैज्ञानियों ने इस प्रदर्शनी में भाग लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य जयश्री कपूर, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अशोक वालिया समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed