फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Child Line stopped 18 child marriages

Mandi News: चाइल्ड लाइन ने रुकवाए 18 बाल विवाह

Fri, 27 Dec 2024 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Child Line stopped 18 child marriages
मंडी। जिला मंडी में साल 2024 में चाइल्ड हेल्पलाइन के पास बच्चों के शोषण की करीब 275 शिकायतें पहुंचीं। बाल विवाह की 18 शिकायतें आने पर चाइल्ड लाइन की टीम ने समय पर पहुंचकर कार्रवाई की। बाल मजदूरी करते हुए बच्चों को रेस्क्यू किया है। 13 मामलों में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन मंडी ने एक साल में 20 बच्चों को स्कूल तक पहुंचाया है। इसमें कुछ बच्चे किसी कारणवश स्कूल छोड़ चुके थे जबकि कुछ ने कभी स्कूल की चौखट तक नहीं देखी थी। शिक्षा विभाग के साथ मिलकर चाइल्ड लाइन ने ऐसे बच्चों को स्कूल की चौखट तक पहुंचाया। इनमें अधिकतर बच्चे स्लम एरिया से संबंधित हैं।
विज्ञापन

उनके अभिभावक उन्हें स्कूल नहीं भेज रहे थे। इस अवधि में 58 बच्चों को उनके माता-पिता तथा अन्य संबंधियों के साथ बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। 14 बच्चों को आश्रय भी प्रदान किया। 44 बच्चों को उनके परिजनों और संबंधियों के संरक्षण में भेजा गया। चाइल्ड हेल्पलाइन सेवा राष्ट्रीय स्तर पर 24 घंटे सेवा उपलब्ध करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका प्रमुख उद्देश्य यह कि बच्चों के अधिकारों का संरक्षण, पोषण और उनकी त्वरित आकस्मिक सहायता प्रदान करवाना है। इस संस्था के माध्यम से बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं में आश्रय देना, भावनात्मक सहयोग और मार्ग दर्शन करना, बच्चे का शोषण से बचाव करवाना और न्याय दिलाना, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा उपलब्ध करवाना शामिल है।

...
चाइल्ड लाइन बच्चों का शोषण रोकने के लिए कार्य कर रही है। स्कूल छोड़ चुके बच्चों तथा स्कूल न जाने वाले बच्चों को भी स्कूल तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। साल 2024 में चाइल्ड लाइन ने ऐसे 20 बच्चों को स्कूल तक पहुंचाया।
-अच्छर सिंह, समन्वयक, चाइल्ड लाइन मंडी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed