फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Child dies due to snakebite in Kunnu village of Padhar

पधर के कुन्नू गांव में सर्पदंश से बच्चे की मौत

Thu, 09 Sep 2021 11:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to snakebite in Kunnu village of Padhar
पधर (मंडी)। ग्राम पंचायत कुन्नू के लोअर कुन्नू रूहाणा गांव में एक बच्चे की सर्पदंश से मौत हो गई है। बच्चे की पहचान 10 वर्षीय बेअंत कुमार पुत्र देव राज के रूप में हुई है। मंगलवार शाम घर के समीप बच्चा खेल रहा था। इस दौरान सांप ने उसे डस लिया। बुधवार सुबह वह नहीं उठा तो बेहोशी की हालत में बच्चे को परिजन उपचार के लिए पधर अस्पताल में ले गए। यहां से चिकित्सकों ने उसे जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया। वीरवार सुबह बच्चे ने दम तोड़ दिया। बेअंत कुमार कुन्नु पाठशाला में चौथी कक्षा का विद्यार्थी था। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, दलीप सिंह ठाकुर, हरदेव सिंह ठाकुर, कुलदीप, प्रधान पमिंद्रा, उपप्रधान अविनाश कटोच, वार्ड सदस्य बिक्रांत ठाकुर, पूर्व प्रधान कर्म सिंह, व्यापार मंडल कुन्नू के अध्यक्ष रमेश कुमार सोनी, ट्रक आपरेटर यूनियन पधर के अध्यक्ष हरदेव सिंह, वेद प्रकाश राणा, महेंद्र सिंह गुलेरिया, लखन सिंह ठाकुर, रूप लाल ठाकुर ने बच्चे की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed