फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chief Minister thanked the deities of Mandi

मुख्यमंत्री ने मंडी के देवी-देवताओं का आभार जताया

Wed, 02 Mar 2022 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister thanked the deities of Mandi
मंडी में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ पर राजदेवता माधोराय की पुजा करते मुख्य? - फोटो : Mandi
मंडी। शिवरात्रि के आयोजन को लेकर कोरोना की तीसरी लहर डरा रही थी, लेकिन देवी-देवताओं के आशीर्वाद से आयोजन संभव हो पाया। जिस रूप में महाशिवरात्रि मेले को मनाया जाता था, आज कोविड के दौर के दो साल बाद उस तरह असीम उत्साह के साथ मेले का आगाज हुआ है। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सांस्कृतिक समृद्धि मिलती है। उन्होंने मंच से देवी देवताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सूबे में मेलों का आयोजन बहुत बेहतर तरीके से होगा। महाशिवरात्रि मेले के महोत्सव को लेकर देव समाज, जनता व कारोबारियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

अभी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सीएम ने कहा कि हमारी संस्कृति के संरक्षण में देवी-देवताओं का अहम योगदान है और यह हमारा भी कर्तव्य है कि हम देव परंपराओं का संरक्षण करें। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने समय में एक भी योजना शुरू नहीं कर पाई। विधानसभा सभा में विपक्ष के लोग एक योजना नहीं गिना पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द शिवधाम के दूसरे चरण का काम शुरू होगा। पूर्व सरकार ने संस्कृति सदन का काम शिलान्यास कर छोड़ दिया था। वर्तमान सरकार ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर काम पूरा करवाया। उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने महोत्सव के आयोजन की रूपरेखा की जानकारी दी। इस दौरान विधायक राकेश जम्वाल, जवाहर ठाकुर, इंद्र सिंह गांधी, प्रकाश राणा, मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष राजबलि, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, नगर निगम मंडी की अध्यक्ष दीपाली जसवाल, उपाध्यक्ष विरेंद्र भट्ट एवं पार्षदगण, जिला परिषद सदस्य प्रियंता शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य आदि जलेब में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed