फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Checking of vehicles in Ghatta, checkpoints installed at various places.

Mandi News: घट्टा में वाहनों की चेकिंग, जगह-जगह लगाया नाका

Tue, 31 Dec 2024 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Checking of vehicles in Ghatta, checkpoints installed at various places.
मंडी कांगड़ा जिला की सीमा पर घटा में वाहनों की जांच पड़ताल करती पुलिस जवान। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नए साल के जश्न को देखते हुए मंडी-कांगड़ा सीमा पर घट्टा से पर्यटक वाहन पुलिस निगरानी में गुजरे। सीमावर्ती क्षेत्रों में वाहनों की तलाशी के लिए पुलिस की टीमें तैनात रहीं। कांगड़ा से मंडी, मनाली और धर्मशाला की ओर जाने वाले पर्यटक वाहनों की जांच के लिए मंडी-पठानकोट हाईवे पर जगह-जगह पर पुलिस की टीमों ने नाका लगाया।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्थित करने के लिए भी घट्टा से घटासनी और पधर उपमंडल के पाली, साहल, नारला में अतिरिक्त पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। मंगलवार को थाना प्रभारी सकीनी कपूर की अगुवाई में घट्टा में वाहनों की चेकिंग की गई। घट्टा से घटासनी तक पुलिस की टीमों ने पेट्रोलिंग की। नए साल के स्वागत के लिए पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर से हजारों की तादाद में पर्यटक पहुंचे हैं।
विज्ञापन

मंडी जिले के पर्यटन स्थल बरोट में पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पधर पुलिस ने सुरक्षा के प्रबंधों को बढ़ा दिया है। बीड़ बिलिंग में पर्यटकों को देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बढ़ाई है। सरकाघाट सड़क पर भी पुलिस की टीमों ने चौकसी बढ़ाई है। वाहनों की तलाशी और दस्तावेज जांचे गए। एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि नए साल के जश्न को लेकर चौकसी बढ़ाई गई है। यातायात समेत अन्य चीजों को लेकर पुलिस गश्त कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed