फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Charas and liquor racket busted in residential house, 8.490 kg of charas, two boxes of liquor, fifty thousand cash and scales recovered, Police raided Mandi-Manali via Kataula road

रिहायशी मकान में चरस और शराब के गोरखधंधे का पर्दाफाश

Wed, 16 Jun 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Charas and liquor racket busted in residential house, 8.490 kg of charas, two boxes of liquor, fifty thousand cash and scales recovered, Police raided Mandi-Manali via Kataula road
द्रंग(मंडी)। मंडी-मनाली वाया कटौला मार्ग पर चौकी गांव में एक रिहायशी मकान में चरस और शराब का गोरखधंधा करने वालों का पधर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मकान में दबिश देते हुए 8.490 किलोग्राम चरस, दो पेटियां शराब, पचास हजार कैश और तराजू बरामद बरामद किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान प्रेम सिंह (61) निवासी गांव चौकी टिहरी कटौला और गुलाब सिंह (50) निवासी बरोही बल्ह तहसील पधर जिला मंडी के रूप में हुई है। पूरी कार्रवाई में विशेष जांच इकाई की मदद भी ली गई है।
विज्ञापन

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पधर पुलिस और एसआईयू टीम ने द्रंग क्षेत्र के चौकी गांव में नशे का सामान बरामद किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एनडीपीएस और एक्साइज एक्ट के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed