फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Change in interview date for worker and assistant posts

Mandi News: कार्यकर्ता और सहायिका पदों की साक्षात्कार तिथि में बदलाव

Wed, 27 May 2026 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Change in interview date for worker and assistant posts
डैहर (मंडी)। सुंदरनगर बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी एवं पालना केंद्रों में भरे जाने वाले क्रेच कार्यकर्ता और क्रेच सहायिका पदों के लिए प्रस्तावित साक्षात्कार की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह साक्षात्कार 30 मई के स्थान पर 8 जून 2026 को आयोजित किए जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुंदरनगर पूनम चौहान ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के तहत नगर परिषद सुंदरनगर के सलाह वार्ड नंबर-4 तथा रोपा वार्ड नंबर-10 स्थित आंगनवाड़ी एवं पालना केंद्रों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कारणों के चलते पहले निर्धारित 30 मई 2026 की तिथि को परिवर्तित किया गया है। अब इच्छुक अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 8 जून 2026 को प्रातः 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी सुंदरनगर के कार्यालय में आयोजित होंगे। उन्होंने सभी पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed