{"_id":"68f4d1a02dd81a58b5009f4f","slug":"chandeshs-team-became-the-winner-in-volleyball-and-tapauns-team-in-kabaddi-mandi-news-c-90-1-ssml1025-173629-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: वॉलीबाल में चंदैश और कबड्डी में तपौन की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: वॉलीबाल में चंदैश और कबड्डी में तपौन की टीम बनी विजेता
Mon, 20 Oct 2025 05:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 20 Oct 2025 05:24 AM IST
विज्ञापन
सरकाघाट उपमंडल के चंदैश में संपन्न हुई खेलकूद प्रतियोगिता की कबड्डी स्पर्धा में दम दिखाते खिल
मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम के तहत चंदैश में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में चंदैश में आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। समापन अवसर पर भारतीय सेना और प्रदेश शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी विजय कुमार जसवाल बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। सेवानिवृत्त सूबेदार श्याम शर्मा, सूबेदार अशोक कुमार और प्यारे लाल परमार बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
वॉलीबाल प्रतियोगिता में चंदैश की टीम विजेता, सधोट की टीम उप विजेता रही। कबड्डी में तपोन टीम प्रथम, जमणी दूसरे स्थान पर रही। बैडमिंटन में रखोटा से शुभम विजेता, चंदैश के रितेश उप विजेता रहे। सौ मीटर दौड़ में सौरभ प्रथम, शुभम द्वितीय और रोहित तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग की रस्साकशी में महिला मंडल छोटा समाहल विजेता रहा। मटका फोड़ में अनुराधा, मीरा देवी और कश्मीरी देवी अव्वल रहीं। विजेता प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर संकल्प युवक मंडल स्वयं सेवक विपिन, राजेश, अनिल, दिग्विजय, अमन, मनोज, संतोष, रैफरी हेमराज, ब्रह्मू राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।