फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chandan of Sundernagar stood first in story writing

Mandi News: कहानी लेखन में सुंदरनगर के चंदन रहे प्रथम

Thu, 20 Nov 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Chandan of Sundernagar stood first in story writing
सरदार पटेल विश्व विद्यालय परिसर में  प्रदर्शनी का अवलोकन करते  राज्य पाल शिव प्रताप शुक्ल। संवा
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी के अमृत महोत्सव सभागार में ‘विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद एवं नशामुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति आचार्य (डाॅ.) ललित कुमार अवस्थी ने की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने विश्वविद्यालय परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने विकसित भारत और नशामुक्त भारत एवं सरदार पटेल पर आधारित लौहपुरुष को नमन प्रदर्शनी का अवलोकन किया। एसपीयू एवं लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ भी किया।
विज्ञापन

कुलपति आचार्य (डॉ.) ललित कुमार अवस्थी ने विश्वविद्यालय की शैक्षिक, प्रशासनिक एवं अनुसंधान संबंधी उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने डाॅ. राकेश कुमार शर्मा की पुस्तक लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल नेतृत्व एवं एकता छायाचित्रों में एक प्रेरणादायक यात्रा का विमोचन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नाटी की आकर्षक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। कहानी लेखन में एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के चंदन जसवाल प्रथम, लंबाथाच कॉलेज की पूनम ठाकुर द्वितीय, जागृति बीएड कॉलेज मंडी की प्रोमिला तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में वल्लभ कॉलेज मंडी की उर्मिला ठाकुर प्रथम, एसपीयू की सोनाक्षी द्वितीय और जागृति बी एड कॉलेज मंडी की प्रियंका ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं।

पेंटिंग प्रतियोगिता में एसपीयू के ध्रुव प्रथम, बीएड कॉलेज मंडी की आशा देवी द्वितीय व एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर की मीनाक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। कविता लेखन प्रतियोगिता में रिवालसर कॉलेज की पूजा शर्मा प्रथम, एसपीयू के सौरभ द्वितीय व वल्लभ कॉलेज मंडी की ओजस्वी तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर सदर विधायक अनिल शर्मा, महापौर वीरेंद्र भट्ट, एडीएम डॉ. मदन कुमार, एसपी साक्षी वर्मा, एसडीएम सदर रूपिंदर कौर, डॉ. सनील ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed