फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Celebration in Jogindernagar on BJP's victory in Rajya Sabha MP elections

Mandi News: राज्यसभा सांसद चुनाव में भाजपा की जीत पर जोगिंद्रनगर में जश्न

Thu, 29 Feb 2024 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 29 Feb 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Celebration in Jogindernagar on BJP's victory in Rajya Sabha MP elections
जोगिन्द्रनगर में राज्यसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर जश्न मनाते कार्यकर्ता। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्यसभा चुनाव में भाजपा की जीत से जोगिंद्रनगर क्षेत्र में भाजपाइयों में खुशी का माहौल है। बुधवार को जोगिंद्रनगर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर जश्न मनाया। वहीं, कैबिनेट मंत्री रहे विक्रमादित्य सिंह के इस्तीफे के ऐलान के बाद माहौल गरमा गया। इसके बाद जोगिंद्रनगर से कई कांग्रेसी नेता और समर्थक शिमला रवाना हो गए। भाजपा और कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े समर्थकों ने अपने-अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी की। इससे माहौल भी तनावपूर्ण बना रहा।
विज्ञापन

प्रदेश में सत्ता को लेकर शुरू हुई उठक पटक को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क रही। पुलिस की टीमों ने शहर में गश्त कर हालात का जायजा लिया। बुधवार को राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय में आयोजित सालाना पारितोषिक वितरण समारोह में दौरान कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पक्ष में नारेबाजी की। वहीं, पुलिस थाना चौक में एकत्रित होकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जश्न भी मनाया। यहां पर मंडल भाजपा के पदाधिकारियों के साथ काफी संख्या में नारी शक्ति भी एकत्रित हो गई।
विज्ञापन

उधर, प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने भी स्थानीय राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के बजाय समर्थकों के साथ शिमला के लिए रवाना हो गए। उधर, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज जम्वाल ने भाजपा के निर्वाचित राज्यसभा सांसद की ताजपोशी पर जोगेंद्रनगर में खुशियां मनाई। जबकि कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश सरकार के समर्थन में अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पक्ष में जोश भरा। मंडल भाजपा महामंत्री अजय सकलानी ने गुम्मा में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह को भाजपा की उपलब्धियों की जानकारी दी और प्रदेश कांग्रेस सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य के इस्तीफे पर प्रदेश सरकार पर निशाना भी साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed