{"_id":"61476bb38ebc3e83b5414a54","slug":"cctv-will-be-monitored-in-forest-guard-recruitment-mandi-news-sml384439133","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनरक्षक भर्ती में रहेगी सीसीटीवी की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनरक्षक भर्ती में रहेगी सीसीटीवी की नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिला मंडी में वनरक्षकों के पद भरने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा गागल में 21 सितंबर से शुरू होगी। भर्ती प्रक्रिया के लिए सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। दौड़ से लेकर ऊंची और लंबी कूद तीसरी आंख के पहरे में होगी।
जिले में 38 वनरक्षकों के पदों के लिए मंडी सर्किल में 25000 युवक-युवतियों ने आवेदन किया है। वनरक्षक बनने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा की कसौटी पर खरा उतरना होगा। इसके बाद लिखित परीक्षा होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 21 सितंबर से 20 अक्तूबर तक गागल में होगा। दौड़ में सभी अभ्यर्थियों को केवल एक मौका मिलेगा।
ऊंची कूद और लंबी कूद में तीन से अधिक मौके नहीं मिलेंगे।पुरुष अभ्यर्थियों को सौ मीटर की दौड़ को 14 सेकेंड जबकि महिला अभ्यर्थियों को सत्रह सेकेंड में सौ मीटर की बाधा को पार करना होगा।
विज्ञापन
मुख्य अरण्यपाल एसके मुसाफिर ने कहा कि गागल में शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 21 सितंबर से 20 अक्तूबर तक होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। भर्ती स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। आवेदन करने वालों को एडमिट कार्ड दिए जा रहे हैं।
आवेदक विभाग की वेबसाइट से भी एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों की 31 अक्तूबर को लिखित परीक्षा होगी।