फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cataract operations will be conducted at Civil Hospital Karsog.

Mandi News: नागरिक अस्पताल करसोग में होंगे मोतियाबिंद के ऑपरेशन

Thu, 22 Jan 2026 06:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 22 Jan 2026 06:42 AM IST
विज्ञापन
Cataract operations will be conducted at Civil Hospital Karsog.
करसोग (मंडी)। नागरिक अस्पताल करसोग में आंखों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन होंगे। 29 से 31 जनवरी तक कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप के सफल आयोजन के लिए करसोग अस्पताल में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। करसोग के खंड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. गोपाल चौहान ने बताया कि क्षेत्र में जिन लोगों या मरीजों को मोतियाबिंद की शिकायत है। उनकी पहचान कर सूची बनाने के निर्देश सभी आशा कार्यकर्ता, सीएचओ स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिए गए है। जिन मरीजों की सूची बनाई गई है, उन्हें नागरिक चिकित्सालय करसोग में संबंधित अधिकारी के पास रजिस्ट्रेशन की सलाह दी गई है। ताकि डाॅक्टर की ओर से ऐसे मरीजों की आंखों की जांच व जनरल चेकअप कर आपरेशन के लिए पात्र मरीजों की अंतिम सूची तैयार की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed