फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cash crops are not reaching the markets due to road blockage

Mandi News: सड़कें बंद होने से मंडियों में नहीं पहुंच रही नगदी फसलें

Tue, 02 Sep 2025 06:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
Cash crops are not reaching the markets due to road blockage
बरोट (मंडी)। बरोट-मुल्थान-बड़ा गांव सड़क अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन के चलते बंद है। आलू, गोभी, मूली की फसल मंडियों तक नहीं पहुंच रही है। खेतों में ही फसल सड़ने के कगार पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

किसान सीता राम, इंद्र सिंह, रिंकू, मान सिंह शेर सिंह, जगदीश चंद, मोहन सिंह, मंगत राम तथा डागू राम ने बताया कि सड़क बंद होने से छोटे वाहनों की आवाजाही भी बंद है। मुल्थान तहसील से हर साल करीब आठ करोड़ की नगदी फसलें बाहर की मंडियों में जाती हैं। मुल्थान-बरोट-घटासनी सड़क भी बरोट से चार किलोमीटर दूर पहाड़ी से भूस्खलन होने से पूरी तरह बंद हो गई है।
विज्ञापन

आम लोगों को पैदल जाना भी मुश्किल हो गया है। इधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भगत राम का कहना है कि सड़क बहाली के लिए मशीनरी लगाई गई है। मौसम साफ होते ही सड़क को बहाल कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed