फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Case filed against father and two sons for assault

Mandi News: पिता और दो बेटों पर मारपीट के आरोप में केस

Mon, 09 Dec 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Case filed against father and two sons for assault
टिहरा (मंडी)। सरकाघाट के पिंगला में पिता और उसके दो बेटों पर मारपीट का आरोप लगा है। गाड़ी में सवार लोगों पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। जोगिंद्रनगर के डाकघर झमेड़ के गांव पावो के विजय कुमार ने सरकाघाट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि आठ दिसंबर को वह गाड़ी लेकर खाहन में रिश्तेदारी में शादी समारोह में गया था। शादी समारोह से वापस आ रहा था तो गाड़ी में अन्य लोग धर्मपुर के गांव कमलवाहन के रूप लाल, मंडल गांव के मनोहर लाल, धर्मपुर के राजमल और बारल गांव के भगवान दास भी बैठ गए। जब वह पिंगला से आधा किलोमीटर पीछे पहुंचे तो सामने की तरफ से एक टिपर आया। टिपर को पास देने के लिए दादा ससुर रूप लाल बाहर निकले।
विज्ञापन

पास देने के बाद जैसे ही गाड़ी को आगे बढाया तो देखा कि एक व्यक्ति सड़क पर दादा ससुर रूप लाल से बहस कर रहा है। उक्त व्यक्ति ने कहा कि यह सड़क मेरी जमीन से होकर जाती है। उसने पत्थर उठाया और गाड़ी के शीशे पर मार दिया।
विज्ञापन

इसके बाद दो व्यक्ति हाथ में दराट और डंडा लेकर आए और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में राजमल और मनोहर लाल जख्मी हो गए। विजय ने पुलिस को बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी वली राम पुत्र सुख राम गांव वैरा डाकघर पिंगला और उनके बेटे सुरज एवं सन्नी हैं। डीएसपी संजीव सूद ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed