फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Career opportunities in Faculty of Economics and Commerce

Mandi News: अर्थशास्त्र और वाणिज्य संकाय में बताए कॅरिअर के अवसर

Tue, 12 Nov 2024 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Career opportunities in Faculty of Economics and Commerce
बालीचौकी (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय थाची में मंगलवार को कॅरिअर मार्गदर्शन परामर्श एवं प्लेसमेंट सेल ने अर्थशास्त्र विषय एवं वाणिज्य संकाय में कॅरिअर के अवसरों पर सेमिनार आयोजित किया।
विज्ञापन

इसमें कॉलेज प्राचार्य दीप कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अर्थशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य पुणे राम ने कहा कि अर्थशास्त्र विषय में कॅरिअर की अपार संभावनाएं हैं। विद्यार्थी अर्थशास्त्र विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री के बाद यूजीसी नेट सेट परीक्षा पास करने पर कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सहायक आचार्य के रूप में नियुक्त हो सकते हैं।
विज्ञापन

स्नातकोत्तर करने के बाद इंडियन इकोनॉमिक सर्विसेज को लेकर भी तैयारी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त छात्र रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशल ऑफिसर के पदों पर भी जा सकते हैं। वाणिज्य संकाय के छात्र चार्टर्ड अकाउंटेंट का कोर्स करने के बाद सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में अपना कॅरिअर बना सकते हैं। इस अवसर पर सहायक आचार्य डाॅ. पवन कुमार, डाॅ. अजय पाल सिंह, टीकम राम उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed