फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Car rolled into a ditch in Mohan Ghati, four people injured

मोहनघाटी में कार खाई में लुढ़की, चार घायल

Tue, 17 May 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Car rolled into a ditch in Mohan Ghati, four people injured
मंडी-पठानकोट उच्च मार्ग पर जोगिंद्रनगर स्थित मोहनघाटी में अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी कार के ? - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर(मंडी)। पठानकोट-जोगिंद्रनगर मार्ग पर मोहनघाटी के पास एक कार अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इसमें एक परिवार के चार लोग घायल हुए हैं। जिनमें दो को गंभीर हालत में टांडा रेफर दिया है। हादसा मंगलवार दोपहर दो बजे हुआ।
विज्ञापन

घायलों की पहचान संतराम ( 58), नागण देवी (55) दयानंद (47) और सुनयना (52) निवासी गरोडू के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल मंडी- कांगड़ा सीमा पर है। घायलों को बैजनाथ अस्पताल प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। जहां से दो को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है। यह परिवार टांडा अस्पताल से ही आ रहा था। कार सवार नागण देवी टांडा में उपचार के लिए बीते कुछ दिनों से दाखिल थी। मंगलवार को छुट्टी मिलने के बाद परिवार के तीन सदस्यों के साथ वापिस घर आ रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। दो गंभीर घायल नागण देवी और सुनयना को टांडा अस्पताल रैफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed