फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Car overturns on dilapidated Sanahali-Jhulgan road; five injured.

Mandi News: बदहाल सनाहाली-झुलगण मार्ग पर पलटी कार, पांच घायल

Mon, 20 Jul 2026 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Car overturns on dilapidated Sanahali-Jhulgan road; five injured.
दो घायल महिलाओं की नाजुक हालत के मद्देनजर पालमपुर किया रेफर
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी

लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र की खद्दर पंचायत के सनाहाली-झुलगण संपर्क मार्ग की बदहाल स्थिति रविवार को एक हादसे का कारण बन गई। सड़क पर पड़े बड़े-बड़े पत्थरों और गहरे गड्ढों के चलते रविवार सुबह करीब 10:30 बजे एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कार सवार सभी लोग सनाहाली-झुलगण मार्ग से होकर अपने घर की ओर जा रहे थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहन से घायलों को बाहर निकालकर मदद पहुंचाई। इसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सिविल अस्पताल लडभड़ोल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान झुलगण निवासी विमला देवी (63), सुभद्रा देवी (65), सुभाष चंद (57), योगराज (61) और काली दास (61) के रूप में हुई है। अस्पताल में सभी का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। गंभीर हालत को देखते हुए विमला देवी और सुभद्रा देवी को 108 एंबुलेंस के माध्यम से पालमपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
खद्दर पंचायत के उपप्रधान रोहित शर्मा ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरे झुलगण लिंक रोड पर इतने गहरे गड्ढे हैं कि इस मार्ग पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। सड़क की मरम्मत के लिए मनरेगा के तहत कार्य करवाने का आग्रह किया गया था लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि पिछले 10 दिन से लगातार जेई और एसडीओ को फोन कर सड़क को सुधारने की मांग की जा रही थी, बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं किया गया। लोक निर्माण विभाग उपमंडल लडभड़ोल के सहायक अभियंता विजय गुलेरिया ने बताया कि उन्हें सड़क की स्थिति की जानकारी मिल गई है। सुपरवाइजर को मार्ग की मरम्मत के निर्देश दे दिए गए हैं और जल्द ही सड़क की हालत सुधार दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed