{"_id":"6a75cbcbd02b82f73f0a62a8","slug":"car-hit-by-landslide-in-gurahla-barot-tourists-have-a-narrow-escape-mandi-news-c-90-1-ssml1045-208103-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बरोट के गुराहला में भूस्खलन की चपेट में आई कार, बाल-बाल बचे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बरोट के गुराहला में भूस्खलन की चपेट में आई कार, बाल-बाल बचे पर्यटक
विज्ञापन
बरोट के गुराहला में मलबे में दबी कार। स्त्रोत-जागरूक पाठक
तालगहर में एक कार मलबे में फंकी, कुन्नू पुल के पास गोपाल बस सर्विस की बस बाल-बाल बची
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। लगातार बारिश के बीच शुक्रवार को द्रंग और पधर क्षेत्र में कई स्थानों पर भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित रहा। बरोट-घटासनी मार्ग पर गुराहला के पास पहाड़ी दरकने से शिमला के पर्यटकों की कार मलबे की चपेट में आ गई लेकिन चालक समेत दोनों पर्यटक समय रहते बाहर निकल गए। लोक निर्माण विभाग ने दोपहर तक मलबा हटाकर मार्ग बहाल कर दिया। प्रशासन ने गुराहला क्षेत्र में रात के समय यात्रा से बचने की सलाह दी है। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर तालगहर और कुन्नू पुल के पास भी भूस्खलन से यातायात तीन घंटे तक बाधित रहा। तालगहर में एक कार मलबे में फंस गई, जबकि कुन्नू पुल के पास गोपाल बस सर्विस की बस बाल-बाल बच गई। मशीनों की मदद से मलबा हटाकर दोपहर तक यातायात सामान्य कर दिया गया।
पधर-नौहली-जोगिंद्रनगर मार्ग, मैगल बाइपास और नारला-बिजनी फोरलेन क्षेत्र में भी भूस्खलन से सड़कें प्रभावित हुईं। द्रंग स्कूल के पास लगातार धंस रही जमीन से दो खाली कराए गए मकानों में दरारें और बढ़ गई हैं।