फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Car fell into ditch on Kanda Kahanu road, one dead

Mandi News: कांडा काहनु मार्ग पर खाई में गिरी कार, एक की मौत

Thu, 26 Dec 2024 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 26 Dec 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Car fell into ditch on Kanda Kahanu road, one dead
करसोग क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त कार। -स्रोत : जागरूक पाठक
करसोग (मंडी)। शिमला-करसोग मुख्य मार्ग से मुड़ने वाले कांडा काहनु संपर्क मार्ग पर मंगलवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार मनोहर लाल की मौत हो गई, जबकि चौहान सिंह को गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कार बालिडी से काहनु की तरफ जा रही थी। इस दौरान जब कार संपर्क मार्ग पर थोड़ी दूर पहुंची तो अनियंत्रित हो गई। इसके बाद करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के समय कार में दो ही लोग सवार थे। हादसे के बाद घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें उपचार के लिए नजदीकी सुन्नी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मनोहर लाल (44) पुत्र हिमा राम निवासी गांव कांडा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल चौहान सिंह (43) पुत्र तिलक राम गांव निवासी कांडा को प्राथमिक उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी करसोग गौरवजीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed