फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Car fell into deep gorge near Bung, one dead

बुंग के पास गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत

Fri, 15 Apr 2022 10:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Car fell into deep gorge near Bung, one dead
गोहर (मंडी)। ग्राम पंचायत बुंग जहलगाड़ की खौलाथाच-जंजैहली मार्ग पर बुंग गांव में एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से कार सवार एक युवक की मौत हो गई है। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा वीरवार देररात करीब दस बजे पेश आया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान शिवराम पुत्र दत्त राम निवासी टिक्की, बुंग जहलगाड़ (मंडी) के रूप में हुई है। घायल तापे राम पुत्र मोती राम भी टिक्की का निवासी है। उसे बगस्याड़ अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और हादसे की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत खलवाहण में तैनात सचिव तापे राम और शिवराम जंजैहली जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुंग गांव के समीप पहुंचते ही चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। कार करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार शिवराम (40) की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक तापे राम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और राहत कार्य शुरू किया। शिव राम का शव सड़क से करीब 200 मीटर की दूरी पर झाड़ियों के बीच मिला जबकि चालक कार के बीच ही फंसा हुआ था। तहसीलदार बालीचौकी रमेश कुमार राणा ने हादसे की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed