फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Car falls into 400-foot-deep gorge; couple and two children injured.

Mandi News: 400 फीट गहरी खाई में गिरी कार, दंपती समेत दो बच्चे घायल

Fri, 17 Jul 2026 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Car falls into 400-foot-deep gorge; couple and two children injured.
पीपलू के पास 400 फुट गहरी खाई में गिरी कार। स्त्रोत- जागरूक पाठक
पीपलू के पास सामने से आए वाहन को पास देते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। बग्गी-चैलचौक सड़क मार्ग पर पीपलू के समीप वीरवार पूर्वाह्न 11:50 बजे एक कार अनियंत्रित होकर करीब 400 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दंपती समेत दो बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर चारों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार कार में सवार नरेंद्र, उनकी पत्नी वीना और उनके दो बच्चे देवांश व वेदांत, निवासी गांव ब्रिखमणि, रतेहड़ी (चैलचौक), अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। पीपलू के पास सामने से आ रहे वाहन को रास्ता देते समय चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से करीब 400 फीट नीचे खाई में जा गिरी।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों घायलों को खाई से बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नेरचौक रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों की तत्परता और साहस के चलते चारों घायलों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ी जनहानि होने से बच गई। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed