{"_id":"61fab9fa7861fd586943e0c0","slug":"car-collapses-in-nihari-one-dead-three-injured-mandi-news-sml398413147","type":"story","status":"publish","title_hn":"निहरी में कार खाई में गिरने से एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निहरी में कार खाई में गिरने से एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। निहरी पुलिस चौकी के तहत सेरी मोड पर मंगलवार देर रात कार खाई में जा लुढ़की। इस हादसे में कार सवार वृद्धा की मौत हो गई है। हादसे में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से दो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निहरी में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया है। एक घायल का निहरी अस्पताल में उपचार जारी है।
मंगलवार रात निहरी क्षेत्र में सेरी मोड पर आल्टो कार (एचपी31सी/ 9706) अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट खाई में जा लुढ़की। हादसे में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निहरी पहुंचाया। चिकित्सकों ने तोती देवी (72) पत्नी लोहारू राम, निवासी जनोह तहसील निहरी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल चालक दुनी चंद पुत्र खेमचंद, रामकली पत्नी दुर्गा राम निवासी जनोह को नाजुक हालत में आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। हादसे में घायल ओम प्रकाश पुत्र खेम चंद निवासी जनोह का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निहरी में उपचार जारी है।
डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बीएसएल थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।