{"_id":"591f1f314f1c1bd520f24f5f","slug":"car-accident-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकूधार में खाई में गिरी कार, डाक कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकूधार में खाई में गिरी कार, डाक कर्मी घायल
मंडी
Updated Fri, 19 May 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
सराज के चाकूधार में दुर्घटनाग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंजैहली (मंडी)। जिले के थुनाग क्षेत्र के तहत लंबाथाच-च्यूणी सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर चाकूधार के समीप गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक को गंभीर चोटें लगी हैं। घायल चालक को जंजैहली से मंडी के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार चिउणी क्षेत्र में डाकघर में तैनात कर्मी डाक लेकर लंबाथाच आ रहा था। चाकूधार के समीप पहुंचते ही चालक डाक कर्मी ने अचानक गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। जिससे गाड़ी 220 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। चालक की पहचान महेश्वर सिंह (28) पुत्र तुलसी राम चिउणी निवासी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने उसे एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंजैहली पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल को सिटी स्कैन के लिए मंडी जोनल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसएचओ गोहर चांद किशोर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है। घायल को मंडी रेफर किया गया है।
विज्ञापन