{"_id":"679a3809a90ec1d5ea01e789","slug":"car-accident-in-karsog-person-died-on-the-spot-wife-injured-mandi-news-c-90-1-mrt1064-146521-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: करसोग में कार हादसा, व्यक्ति की मौके पर मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: करसोग में कार हादसा, व्यक्ति की मौके पर मौत, पत्नी घायल
Thu, 30 Jan 2025 07:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 30 Jan 2025 07:43 AM IST
विज्ञापन
करसोग के तत्तापानी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त कार। स्त्रोत - जागरूक पाठक
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग की तत्तापानी खंडेरी लमशर सड़क पर बुधवार को एक कार खाई में गिर गई है। इससे व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसा बेड़ापशड़ स्थान पर हुआ। मृतक की पहचान प्रेम लाल शर्मा (53) पुत्र बेसर दत्त, निवासी गांव साविंधार, डाकघर जस्सल, करसोग के रूप में हुई है। उनकी पत्नी संतोष कुमारी (48) गंभीर रूप से घायल हुई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जेबीटी शिक्षक प्रेम लाल और उनकी पत्नी संतोष कुमारी स्नान करने के लिए तत्तापानी गए थे। स्नान करने के बाद वे जब लौट रहे थे तो घर से कुछ ही दूरी पर उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में प्रेम लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संतोष कुमारी को गंभीर चोटें आईं।
उन्हें तत्काल नागरिक चिकित्सालय सुन्नी में प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। डीएसपी करसोग, गौरवजीत सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है। नायब तहसीलदार करसोग शांता नेगी ने बताया कि मृतक के परिवार को फौरी राहत के रूप में 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। वहीं, घायल महिला को उपचार के लिए पांच हजार रुपये की राशि दी गई है।