फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   car accident, driver died

कार खाई में गिरी, चालक की मौत

Wed, 06 Jul 2016 10:59 PM IST
मंडी।
मंडी। Updated Wed, 06 Jul 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
car accident, driver died
हादसा - फोटो : अमर उजाला

सरकाघाट (मंडी)। कलखर-बलद्वाड़ा सड़क पर भौरन गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कलखर पंचायत के पास कलखर-बलद्वाड़ा सड़क पर भौरन गांव के पास मंगलवार को कार एचपी32बी-0993 सड़क से करीब पांच सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। सुंदरनगर का कार चालक धवन कुमार पुत्र रूप लाल निवासी गांव बाल्ट पिछली रात अपने निजी काम से बलद्वाड़ा से अपने घर जा रहा था। रास्ते में भौरन गांव के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। रात को कार गिरने का किसी को कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


बुधवार सुबह जब गांव की महिलाएं घास काटने गईं तो उन्होंने कार गिरी देखी और गांव के लोगों को घटना के बारे में सूचित किया। गांव के लोगों ने मौके पर पहुंच कर बलद्वाड़ा पुलिस चौकी को सूचना दी और पुलिस ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर चालक को निकाला। लेकिन वह दम तोड़ा चुका था। पुलिस को चालक की जेब से ड्राइविंग लाइसेंस मिला। जिसके आधार पर उसके घर का पता कर परिजनों को हादसे के बारे में सूचित किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। डीएसपी मदन धीमान ने घटना की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed