फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cannabis flourishes on railway land, questions raised on drug prevention claims

Mandi News: रेलवे भूमि में लहलहा रही भांग, नशा रोकथाम के दावे पर सवाल

Sat, 09 May 2026 06:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 09 May 2026 06:29 AM IST
विज्ञापन
Cannabis flourishes on railway land, questions raised on drug prevention claims
जोगिंद्रनगर शहर से सटे रेलवे भूमि पर लहलहा रहे भांग के पौधे। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : सांकेतिक
जोगिंद्रनगर में सार्वजनिक स्थानों पर भांग की खेती से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। युवाओं को नशे से बचाने के दावे जोगिंद्रनगर में खोखले साबित हो रहे हैं। शहर से सटे रेलवे स्टेशन की भूमि और सार्वजनिक स्थानों पर बड़े पैमाने पर भांग की खेती देखने को मिल रही है, जिससे प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
रेलवे स्टेशन, बस अड्डे के आसपास और आने-जाने वाले रास्तों में भांग के सैकड़ों पौधे उग आए हैं। इन स्थानों पर नशेड़ी प्रवृत्ति के लोग अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए सक्रिय देखे जा रहे हैं, जिससे आम लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों दीपक, विवेक, सचिन सहित अन्य ने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए संबंधित विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद अभी तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि रेलवे भूमि पर भांग के पौधों की जानकारी मिली है। पुलिस और रेलवे विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान जारी है और समाज की भागीदारी से ही नशामुक्त समाज का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed