{"_id":"6a75c318f8c837cbd804686b","slug":"cannabis-cultivation-found-flourishing-on-25-bighas-of-private-land-mandi-news-c-90-1-ssml1045-208056-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 2.5 बीघा निजी भूमि पर लहलहा रही भांग की खेती पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 2.5 बीघा निजी भूमि पर लहलहा रही भांग की खेती पकड़ी
विज्ञापन
एसटीएफ ने दो लाख से अधिक पौधे किए नष्ट, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
थाची-पंजाई क्षेत्र में कायल के पेड़ों के बीच 5-6 सीढ़ीनुमा खेतों में की थी खेती
संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कुल्लू ने मंडी जिले के थाची-पंजाई क्षेत्र में अवैध भांग की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। करीब 2.5 बीघा निजी भूमि पर उगाए गए दो लाख से अधिक भांग के पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। मामले में पुलिस थाना औट में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से भांग की खेती की जा रही है। डीएसपी हेमराज वर्मा के नेतृत्व में टीम ने तलाशी अभियान चलाया। बूंग क्षेत्र में कायल के पेड़ों के बीच 5-6 सीढ़ीनुमा खेतों में करीब 2.5 बीघा निजी भूमि पर भांग की खेती मिली। गिनती में यहां दो लाख से अधिक पौधे पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार भूमि की निशानदेही के बाद मालिक की पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसटीएफ के अनुसार अभियान के तहत अब तक मंडी और कुल्लू में करीब 11 बीघा निजी और सरकारी भूमि पर उगाए गए 10 लाख से अधिक भांग के पौधे नष्ट किए जा चुके हैं। डीएसपी हेमराज वर्मा ने कहा कि अवैध भांग की खेती के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।