फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Campus placement drive at ITI Mandi on the 25th.

Mandi News: आईटीआई मंडी में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 25 को

Wed, 23 Sep 2026 04:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 04:55 AM IST
विज्ञापन
Campus placement drive at ITI Mandi on the 25th.
मंडी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में 25 सितंबर को आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित होगी। प्लेसमेंट ड्राइव सुबह 9:30 बजे संस्थान परिसर में शुरू होगी। ऑटो कंपोनेंट निर्माण के क्षेत्र में कार्यरत कंपनी की ओर से एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, डीजल मैकेनिक, मोटर मेकेनिक व्हीकल तथा इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के आईटीआई पास युवा पात्र होंगे। ड्राइव में केवल 2025 और 2026 पासआउट अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। उम्मीदवार के न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना जरूरी है, जबकि अधिकतम एक वर्ष का शैक्षणिक गैप मान्य होगा। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है। यह अवसर केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है। चयनित युवाओं को एक वर्ष के अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम के दौरान 18 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड, डीबीटी की सुविधा और निशुल्क कैंटीन सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार होगा। ऑनलाइन परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। प्लेसमेंट अधिकारी प्रवीण धीमान ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed