{"_id":"67068c39d461ad384903985d","slug":"campus-interview-will-be-held-on-15th-in-iti-mandi-mandi-news-c-90-1-ssml1045-137536-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आईटीआई मंडी में 15 को होगा कैंपस इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आईटीआई मंडी में 15 को होगा कैंपस इंटरव्यू
Thu, 10 Oct 2024 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 10 Oct 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
मंडी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मंडी में 15 अक्तूबर को एसी और रेफ्रिजरेटर निर्माता निजी कंपनी द्वारा अस्थायी वर्कमैन और अप्रेंटिसशिप के पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे। यह साक्षात्कार कालाअंब सिरमौर प्लांट के लिए होगा। इसमें केवल 18 से 25 वर्ष आयु सीम के युवक भाग ले सकेंगे।
आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य इंजीनियर रविंद्र सिंह बन्याल ने कहा कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवारों का आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) पास होना अनिवार्य है। विशेष रूप से इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, मशीनीस्ट, वेल्डर, आरएंडए/सी, प्लंबर, पंप ऑपरेटर, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के व्यवसायों में पासआउट अभ्यर्थियों के लिए ही कंपनी साक्षात्कार लेगी।
वहीं, ट्रेनिंग और प्लेसमेंट अधिकारी राजेंद्र कटोच ने कहा कि चयनित उम्मीदवारों को अस्थायी वर्कमैन के लिए 19,500 रुपये प्रति माह और अप्रेंटिसशिप के लिए 14,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को यूनिफार्म, नाश्ता और दो टाइम चाय निशुल्क मिलेगा, जबकि शिफ्ट समय में खाना रियायती दर पर उपलब्ध होगा। साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने सभी ओरिजिनल दस्तावेजों के साथ दसवीं और आईटीआई मार्कशीट की दो सेट प्रतिलिपियां, आधार कार्ड, आईडी प्रूफ और तीन नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लाना अनिवार्य होगा।