फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Campaign will be launched against drug abuse

Mandi News: नशाखोरी के विरुद्ध चलाया जाएगा अभियान

Sun, 19 Jan 2025 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Campaign will be launched against drug abuse
बग्गी (मंडी)। ग्राम पंचायत सलवाहन में रविवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इसमें कोरम पूरा होने पर पंचायत के विकास कार्यों को लेकर मंथन किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता स्थानीय पंचायत के प्रधान पंकज चौधरी ने की। बैठक में मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए परिवारों का चयन किया गया। वर्ष 2025-26 के लिए भी बजट पारित किया गया। पंचायत स्वच्छ रहे, इसलिए स्वच्छता पर 15वें वित्त आयोग से धनराशि व्यय करने के लिए सेल्फ पारित किया गया।

डोर टू डोर प्लास्टिक संग्रहण पर चर्चा कर रणनीति बनाई गई। बैठक में नशाखोरी को लेकर चिंतन किया गया। युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ने को लेकर ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की तथा नशाखोरी के दुष्प्रभावों के विरुद्ध पंचायत में अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर उपप्रधान नीरज गुप्ता और सचिव लेख राज यादव सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed