{"_id":"67ab96818c8c8127140553e4","slug":"campaign-started-to-clean-jogindernagar-city-mandi-news-c-90-1-ssml1045-147661-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अभियान शुरू
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में कचरे की समस्या का समाधान मौके पर होगा। सार्वजनिक स्थानों में गंदगी फैलाने वालों के चालान भी काटे जाएंगे। इससे पहले वार्डवासियों को स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान के अंतर्गत नौ अप्रैल तक कूड़े के सही निपटान के प्रति जागरूक किया जाएगा। मंगलवार को नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता विपिन कुमार ने स्वयं सहायता समूहों के साथ बैठक की।
इसमें कहा कि सरकार ने स्वच्छ शहर समृद्ध शहर जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। जोगिंद्रनगर शहरी क्षेत्र में यह अभियान नौ अप्रैल तक चलेगा। इसमें लोगों को कूड़े के सही निष्पादन की जानकारी दी जाएगी। स्वच्छता पर दाग लगाने वालों के चालान भी नगर परिषद की ओर से काटे जाएंगे। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के कार्यकारी अधिकारी आदित्य चौहान ने बताया कि स्वच्छता के क्षेत्र में नगर परिषद को आगे ले जाने के लिए स्वयं सहायता समूह के सदस्य घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
लोगों को गीले, सूखे और इलेक्ट्रॉनिक कचरे को अलग-अलग रखने के बारे में अवगत करवाया जाएगा। इस दौरान लोगों की शिकायतों को भी सुना जाएगा तथा समस्याओं का निपटान भी सुनिश्चित किया जाएगा। नगर परिषद की सामुदायिक आयोजक प्रोमिला देवी ने बताया कि शहरी क्षेत्र को साफ सुथरा बनाने के लिए समूह की महिलाओं को भी जिम्मेवारी सौंपी गई है। संवाद