फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cadets pledge to serve the nation on Indian Air Force Day.

Mandi News: भारतीय वायु सेना दिवस पर कैडेटों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

Thu, 08 Oct 2026 05:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Cadets pledge to serve the nation on Indian Air Force Day.
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की एनसीसी वायु सेना विंग ने भारतीय वायु सेना दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कैडेटों को वायु सेना के गौरवशाली इतिहास, शौर्य, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की परंपरा से अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि आठ अक्तूबर भारतीय वायु सेना के अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करने का दिन है। इस दौरान कैडेटों ने राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनसीसी अधिकारी फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन लाल ने की। उन्होंने कैडेटों से ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और आत्मविकास पर ध्यान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय शिविरों में भाग लेने के साथ विभिन्न पर्वत चोटियों पर तिरंगा फहरा चुके हैं। भाषण प्रतियोगिता में काजल प्रथम, कविता द्वितीय और खुशबू जामवाल तृतीय रहीं। चित्र लेखन में आयुषी प्रथम, खुशबू ठाकुर द्वितीय और भावना तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed