{"_id":"685d48353acd9dc5cf0c7473","slug":"cadets-honoured-for-outstanding-performance-mandi-news-c-90-1-ssml1045-160466-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आईआईटी मंडी में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नवाजे कैडेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आईआईटी मंडी में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नवाजे कैडेट्स
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कुल्लू की ओर से आईआईटी में आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी-192) का समापन समारोह वीरवार को हुआ। समारोह की अध्यक्षता स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर एवं कैंप कमांडेंट विंग कमांडर कुणाल शर्मा ने की। उन्होंने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को स्मृति चिह्न एवं पदक भेंट कर सम्मानित किया। शिविर में एनसीसी कैडेट ने अनुशासन के साथ हुनर दिखाया।
शिविर में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की एनसीसी वायु सेना फ्लाइट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर रिले रेस, वॉलीबॉल (एसडब्ल्यू), स्किट, ग्रुप सांग, एरो मॉडलिंग आरसी मॉडल तथा स्क्रीन डिस्प्ले में प्रथम स्थान हासिल किया। कैडेट दीक्षा कुमारी को गणतंत्र दिवस शिविर दिल्ली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और विभिन्न मापदंडों पर खरा उतरने के लिए सीनियर अंडर ऑफिसर के रैंक से नवाजा गया।
कुल्लू कॉलेज के एनसीसी कैडेट अंशुल को गणतंत्र दिवस शिविर दिल्ली एवं विभिन्न मापदंडों पर खरा उतरने पर सीनियर अंडर ऑफिसर के रैंक से नवाजा गया। विंग कमांडर कुणाल शर्मा और फ्लाइंग ऑफिसर निश्चिल शर्मा ने अंशुल को सीनियर अंडर ऑफिसर का रैंक प्रदान किया। कुल्लू कॉलेज की वायु सेना फ्लाइट ने ड्रिल, एकल नृत्य, वॉलीबॉल (एसडी) और 400 मीटर रिले रेस (एसडी) में प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर डिवीजन एवं जूनियर विंग वर्ग में, जरी स्कूल की एनसीसी एयर विंग टुकड़ी ने ओवरऑल प्रथम स्थान अर्जित किया। ड्रिल प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
भारतीय सेना की आर्म्ड कोर कैप्टन कुणाल सागर ने कैडेट्स को भारतीय सेना की रोमांचकारी जिंदगी से अवगत कराया। शिविर में कैडेट्स को एयरो मॉडलिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसमें आरसी मॉडल व कंट्रोल लाइन एयरक्राफ्ट मॉडल का प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन, फ्लाइंग ऑफिसर निश्चल शर्मा, वारंट ऑफिसर रहमान, राकेश समहोत्रा, हरबंस यादव आदि मौजूद रहे।
000