फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cadet Dumesh Kumari was an example of indomitable courage.

Mandi News: अदम्य साहस की मिसाल थीं कैडेट डुमेश कुमारी

Sun, 21 Jun 2026 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Cadet Dumesh Kumari was an example of indomitable courage.
सड़क हादसे में हार गई जिंदगी की जंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की होनहार छात्रा एवं एनसीसी आर्मी विंग की कैडेट डुमेश कुमारी का बीते शुक्रवार को सड़क हादसे में आकस्मिक निधन हो गया। गोहर क्षेत्र के सलोग गांव (बस्सी) की रहने वाली डुमेश, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थीं। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर डुमेश ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी असाधारण प्रतिभा का लोहा मनवाया था। उन्होंने हाल ही में दार्जिलिंग के हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट से एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स पूरा किया था और 18,000 फीट ऊंचे माउंट बीसी रॉय शिखर पर तिरंगा फहराकर इतिहास रचा था। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार और मीडिया समन्वयक फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन लाल ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि डुमेश का जाना एनसीसी परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे एक अत्यंत अनुशासित, मेहनती और प्रेरणादायी कैडेट थीं, जिनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगी। वल्लभ कॉलेज में एनसीसी एयर विंग और आर्मी विंग यूनिटों की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें लेफ्टिनेंट डॉ. बलबीर सिंह, केयरटेकर ऑफिसर डॉ. कविता सहित शिक्षकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों और कैडेटों ने दो मिनट का मौन रखकर होनहार बेटी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed