फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cables and wires of telecommunication companies removed from poles in Chauhata

Mandi News: चौहटा में खंभों से हटाए केबल, दूरसंचार कंपनियों के तार

Thu, 19 Jun 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cables and wires of telecommunication companies removed from poles in Chauhata
मंडी के चौहटा बाजार में तारो के जंजाल को हटाते विभागीय कर्मचारी। संवाद
मंडी। शहर के चौहटा बाजार में खंभे से गिर कर केबल कर्मचारी की मौत के मामले में विद्युत बोर्ड ने संज्ञान लिया है। बोर्ड के कर्मचारियों ने वीरवार को कार्रवाई करते हुए चौहटा और आसपास लगते क्षेत्रों में खंभों पर लटकाए विभिन्न टेलीफोन कंपनियों और केबल तार हटा दिए। इस कारण शहर के कई भागों में इंटरनेट सेवा भी बाधित रही।
विज्ञापन

शहर के सभी स्थानों पर बिजली बोर्ड की ओर से अनधिकृत तारों के जाल को हटाया जाएगा। विद्युत बोर्ड अधिकारियों ने सभी केबल ऑपरेटरों और टेलीफोन कंपनियों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में अपने-अपने तार हटाने के लिए कहा है। समय अवधि पूरी होने पर यदि कार्य पूरा नहीं होता तो बोर्ड कर्मचारी अपने ढंग से खंभों से तार हटा देंगे।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों मंडी शहर के चौहटा बाजार में केबल टीवी के तार को ठीक करते समय खंभे से कर्मचारी गिर गया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। इस पर लोगों ने विद्युत बोर्ड पर सवाल उठाए थे। मंडी शहर में तारों के जाल को हटाने के लिए विद्युत बोर्ड की ओर से केबल ऑपरेटरों व विभिन्न फोन कंपनियों को तारे हटाने के लिए कई बार नोटिस जारी किए थे, लेकिन सभी इसे हल्के में ले रहे थे। अब कार्रवाई का दौर शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed