फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Buses will run for Shimla, Manali from tomorrow

शिमला, मनाली के लिए कल से चलेंगी बसें

Sat, 12 Jun 2021 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Buses will run for Shimla, Manali from tomorrow
मंडी। जिले में 14 जून से 229 रूटों पर एचआरटीसी की बसें दौड़ेंगी। शिमला, बैजनाथ, मनाली और नालागढ़-बद्दी के लिए बस सेवा बहाल होगी। एक महीने से बंद पड़ी परिवहन सेवाएं बहाल होने से लोगों को राहत मिलेगी। निगम ने बस चलाने की पूरी तैयारी कर ली है। जरूरत पड़ने पर भी रूट बहाल किए जाएंगे। पहले 190 रूटों पर बस चलाने का निर्णय लिया था लेकिन शनिवार को विभिन्न डिपुओं पर हुई बैठकों के बाद 229 रूटों पर बस चलाने का फैसला लिया गया। डीएम एएन सलारिया ने जिले में 219 रूटों पर बसें चलाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

........
जोगिंद्रनगर में 23 रूट हुए फाइनल
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर डिपो में 70 रूटों में से 35 रूटों पर बस चलेगी। बस अड्डा प्रभारी रमेश चंद ने कहा कि सरकारी आदेशों के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के लिए यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही बसें चलाई जाएंगी। रविवार तक पूरी तैयारी कर ली जाएगी कि किन रूटों पर बसें चलेंगी और कितनी चलेंगी। इसमें सुबह जोगिंद्रनगर, नौहली, पधर, खजरी, द्रुब्बल, नेरी-भड़ोल, सिमस, मंडी, बैजनाथ, बस्सी मनोह कटवाली, डलाणां यौरा टिकरू, बनारू, समोली जोल, कुराटी डगोंण, जोगिंद्रनगर बैजनाथ, लांगणा, सैंथल लोअर चौंतड़ा बैजनाथ बस रूट शुरू किए जाएंगे। अन्य रूटों पर भी बस भेजने का प्रावधान किया जा रहा है।
विज्ञापन

...
मंडी में 65 रूट हुए तय
मंडी। मंडी एचआरटीसी डिपो में 65 रूटों पर सोमवार सुबह से बसें दौड़ेंगी। इसमें मंडी-शिमला सुबह 5:50 बजे, मंडी, सराची और मंडी-जंजैहली-छतरी 6 बजे, मंडी-बद्दी वाया नालागढ़ 7:45 पर, मंडी-गागल-सकरोहा 8 बजे, मंडी-बथेरी व मंडी-बायर 8:15, मंडी-कुफरधार सुबह 9 बजे, मंडी-मनाली सुबह 9 बजे, मंडी-मझवाड़ 9 बजे, मंडी-कमलाह वाया धर्मपुर 9:30, मंडी-सराची दस बजे, शिकावरी 10:15, थनोगी 11:30, चियुणी वाया चैलचौक 12:20, मंडी-संधोल वाया धर्मपुर 12:30, कोटली-अरठी वाया नलहोग 12:30, गाड़ागुसैणी 12:45, लोट ज्योग 12:45, जंजैहली-बद्दी एक बजे, सुधार 1:20, सदयाणा 1:25, डिडर-चलौट तीन बजे, सदयाणा, बरोट, जंजैहली-ककराघाट, डंडाल, वायर बस मंडी बस अड्डा से 2 बजे चलेगी। मंडी-मंझोल वाया परवाडा 2:30, जोगिंद्रनगर वाया कोटली, मंडी-मंझोल वाया बगस्याड 2:40, मंडी-बथेरी-आरंग 2:45, मंडी-पधर, मंडी कुफरधार वाया नसलोह, शिवाबदार 3 बजे, कुफरी-कशीमलीधार 3:15, गोहर-बस्सी 3:25, मंडी-चुक्कू-खजरी 3:45, ज्यूरी-धर्मशाला 4:10, गोभ्रता 4:40, दूसरा खाबू 4:50, मंडी-धुआंदेवी 5, डलवाणी, मोवीसेरी वाया पंडोह, किलिंग-बाडू, रियूर, द्रंग, डूहकी 5:15, गोहर-स्यांज वाया गागल और थट्टा 5:25, सकरोहा, कुफरधार, सदयाणा, कोटमोरस 5:30, मंडी-तुंग, मंडी-कोठी गैहरी, मंडी-कलोथर, मंडी-डूहकी वाया घ्राण, मंडी-बनायट 5:30 बजे चलेगी। मंडी-पाली वाया त्रैंबली 5:45, मंडी-जोगिंद्रनगर, सदयाणा-कोट और कीपड़, पैडी, डोलरा बल्ह छह बजे, मंडी-बटाहण वाया मराथू 6:15 चलेगी। बस अड्डा प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि 65 रूटों पर बसों को भेजा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर भी रूट बहाल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
धर्मपुर, सरकाघाट, सुंदरनगर भी चलाएंगे बसें
धर्मपुर और सरकाघाट डिपो से शिमला, जोगिंद्रनगर, हमीरपुर, पालमपुर, सुजानपुर, करसोग, गोरत मंडी, संधोल, कुमारडा, स्योह रूटों पर निगम की बसें दौड़ेंगी। करसोग डिपो से शिमला, मंडी, रामपुर, स्यांज, नांज, चौरीधार, सुंदरनगर, माहूंनाग, पांगणा, सरकडी, निहरी, जंजैहली, छतरी, काओ रूट पर बसें चलेंगी।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed